ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: ‘हिंदू धर्म में विश्वास नहीं, तो फुलवारीशरीफ जाकर प्रायश्चित करें’ गिरिराज सिंह ने लालू को क्यों दी यह नसीहत?

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू को बालू-गोबर खाकर प्रायश्चित करने की सलाह दी है।

16-Jun-2025 01:26 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर संविधान निर्माता भीम राव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा है, जिसको लेकर विरोधी उन पर लगातार हमलावर है। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को अपने इस कृत्य के लिए बालू-गोबर खाकर प्रायश्चित करना चाहिए।


पटना में मीडियाकर्मियों से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा, "दलितों के प्रति लालू प्रसाद यादव का असली चेहरा सामने आ गया है। आंबेडकर को पूरे देश में भगवान की तरह पूजा जाता है लेकिन लालू जी ने उनका अपमान किया और उन्हें पैरों के नीचे कुचलने जैसा काम किया है। इसके लिए उन्हें देश के दलितों से माफी मांगनी होगी और प्रायश्चित करना होगा। केवल माफी ही नहीं, बल्कि गंगा के किनारे जाकर बालू-गोबर खाकर गंगाजल से प्रायश्चित करें। अगर हिंदू धर्म में विश्वास नहीं है, तो फुलवारीशरीफ जाकर वहां भी प्रायश्चित करें।"


यह विवाद लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन समारोह के दौरान वायरल हुए एक वीडियो के कारण हुआ। वीडियो में बीमार लालू प्रसाद यादव एक सोफे पर बैठे हैं, उनके पैर पास के सोफे पर रखे हैं। तभी एक समर्थक डॉ. भीम राव आंबेडकर की तस्वीर लेकर कमरे में आता है और उसे उनके पैरों के पास रख देता है। इस कृत्य की विपक्षी पार्टियों ने तीखी आलोचना की है।


वहीं, बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भी बाबा साहब भीम राव आंबेडकर का कथित अनादर करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने उन्हें 15 दिन में जवाब देने को कहा है और चेतावनी दी है कि यदि जवाब नहीं मिला तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।