पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा वापस ले ली है।
इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, सुरक्षा वापस लेने के कारणों को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। संबंधित अधिकारियों से इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
बता दें कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती की गई थी। जिसके बाद लालू परिवार नाराज हो गया था और लालू-राबड़ी और तेजस्वी ने अपनी सुरक्षा सरकार को वापस कर दी थी। कई महीनों तक सरकार से लालू परिवार की सुरक्षा को लेकर नाराजगी चल रही थी। इसी बीच राबड़ी देवी की 10 सर्कुलर आवास खाली भी करना पड़ गया।
आवास खाली करते ही सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा में बढ़ोतरी कर दी थी लेकिन उसके बाद लालू परिवार सुरक्षा लेने को तैयार नहीं था। लेकिन दिल्ली और यूरोप दौरे से लौटे तेजस्वी लालू ने पटना पहुँचते ही आज से ही सुरक्षा घेरे में चलने लगे। आज तेजस्वी यादव देर शाम पटना के दीघा घाट पहुंचे तो उस काफिले में सरकारी सुरक्षा कर्मी पूरी तरह तैनात दिखे। वही देर शाम लालू यादव जब घूमने के लिए मरीन ड्राइव निकले तो आज उनके साथ भी सुरक्षाकर्मी दिखाई पड़े और वह भी सुरक्षा घेरे में ही बाहर निकले।
इसके बाद यह साफ हो गया की लालू परिवार और सम्राट सरकार के बीच चल रही जिद अब टूट चुकी है और लालू परिवार ने सुरक्षा वापस ले लिया है। पिछले कई महीनों से सुरक्षाकर्मी लालू-राबड़ी के घर के बाहर तैनात थे लेकिन उन्हें घर के अंदर और साथ चलने की इजाजत नहीं मिली थी लेकिन आज लालू परिवार के साथ सुरक्षाकर्मी नजर आए। तेजस्वी यादव भी पूरी सुरक्षा घेरे में ही आज पटना की सड़को पर दिखाई दिए।
पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट