ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / लालू के खिलाफ रांची हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल, जेल मैनुअल उल्लंघन का...

लालू के खिलाफ रांची हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल, जेल मैनुअल उल्लंघन का आरोप

26-Nov-2020 12:04 PM

RANCHI: सजायाफ्ता लालू प्रसाद के खिलाफ रांची हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है. उनके खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. यह याचिका उनकी जमानत की सुनवाई से एक दिन पहले कोर्ट में दाखिल की गई है.


बीजेपी भी दायर करेगी पीआईएल

बीजेपी विधायक को कॉल करने पर लालू प्रसाद के खिलाफ बीजेपी भी रांची हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करने वाली है. बीजेपी ने लालू प्रसाद को होटवार जेल भेजने की मांग की है. पीआईएल दाखिल करने को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने संजय जायवाल ने कहा कि लालू के फोन मामले में बीजेपी रांची हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करेगी.


जेल आईजी ने जांच का दिया आदेश

बिहार विधानसभा के स्पीकर चुनाव के लिए विधायकों को लालू प्रसाद के कॉल करने का ऑडियो वायरल होने के बाद बिहार से लेकर झारखंड में राजनीति तेज हो गई है. फजीहत के बाद  झारखंड जेल आईजी वीरेंद्र भूषण ने इस मामले की जांच का आदेश दे दिया है. जेल आईजी ने रांची डीसी और एसएसपी के साथ ही रांची जेल के अधीक्षक को भी कहा कि जो मीडिया में ऑडियो चल रहा है उसकी जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाए. यह भी कहा गया है कि यह सुरक्षा के मामले में लापरवाही ठीक नहीं है, सुरक्षा में तैनात जवानों को भी कहा गया है कि बिना अनुमति कोई भी लालू से मिल नहीं पाए. 


आरोपी सेवक इरफान फरार

जिस शख्स के नाम पर मोबाइल का सिम बताया जा रहा है कि वह इरफान अंसारी है. इरफान लालू के सेवादार के साथ-साथ पार्टी में महासचिव के पद पर भी है. ऑडियो वायरल होने के बाद वह फरार हो गया है. उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया है. सुबह के नास्ते से लेकर दोपहर और रात के खाने की जिम्मेवारी सहित लालू से जुड़े कई कार्य अंसारी ही करता था. 


विधायक को किया था कॉल

लालू प्रसाद ने सीधे कॉल किया और कहा ‘’जीत के लिए पासवान जी बधाई, विधायक प्रणाम कर रहे हैं. उसके बाद लालू प्रसाद बोल रहे हैं कि सुनो हमलोग तुमको आगे बढ़ाएंगे. कल जो स्पीकर का चुनाव है उसमें साथ दो. कल हमलोग इसको गिरा देंगे. तुम साथ दो. इस पर विधायक कहते हैं कि हम तो पार्टी में हैं सर. इस पर लालू प्रसाद कहते हैं कि तुम गैर हाजिर हो जाओ, बोल देना की कोरोना हुआ है. इसके बाद तो स्पीकर हमारा होगा तो हम देख ही लेंगे.’’