ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: लालू प्रसाद ने पीएम मोदी को बताया झूठा, महज 57 सेकेंड...

Bihar Politics: लालू प्रसाद ने पीएम मोदी को बताया झूठा, महज 57 सेकेंड में ही खोल दी सारी पोल

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से वापस लौटने के बाद आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने एक बार फिर से हमला बोला है. लालू ने 57 सेकेंड का एक वीडियो शेयर कर पीएम मोदी को झूठा बता दिया है.

24-Feb-2025 06:46 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद और उनका पूरी परिवार हमलावर बना रहा। दिल्ली रवाना होने से पहले लालू ने पीएम मोदी पर तीखा तंज किया। इसके बाद पूरी लालू फैमिली हमले बोलती रही। पीएम मोदी के बिहार दौरे से वापस लौटने के बाद लालू प्रसाद ने उन्हें झूठा बताया है। लालू ने 57 सेकेंड का वीडियो शेयर कर पीएम मोदी की पोल खोलने की कोशिश की है।


दरअसल, पीएम मोदी के भागलपुर दौरे से वापस दिल्ली लौटने के बाद आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को घेरने की कोशिश की है और उन्हें झूठा बताया है। लालू ने 57 सेकेंड का वीडियो शेयर कर लिखा, “पीएम के झूठ मापने का कोई पैमाना होता तो वह टूट कर चूर-चूर हो जाता”। लालू प्रसाद ने इस वीडियो के जरिए पीएम मोदी को उनके पुराने वादों की याद दिलाई है, जो पूरी नहीं हो सकी।


पीएम मोदी के भागलपुर पहुंचने से पहले लालू ने एक्स पर लिखा कि, “प्रधानमंत्री आज बिहार में है इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलो की बरसात होगी। चुनावी वर्ष है इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की देशभर की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अब दिखावटी रूप से बिहार से होगा लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलेगा, ना ये देंगे”। वहीं लालू के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर हमला बोला और 15 सवालों के जवाब मांग दिया