ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
02-Sep-2020 02:48 PM
PATNA: बिहार में चुनावी मौसम चल रहा है। कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर हीं होंगे। कोरोना के भीषण संकट ने राजनीतिक दलों और दावेदारों का बड़ा वक्त बर्बाद कर दिया है। ऐसे में अब बैचेनी साफ दिख रही है। राजनीतिक दलों में सारे पेंच जल्द से जल्द सुलझा लेने की बेचैनी है तो विधायिकी की चाह रखने वाले लोग अपना टिकट कंफर्म कराने को बैचेन है।
महागठबंधन में चाहे वो सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हो या फिर आरजेडी कोटे की सीटों पर उम्मीदवारों का चयन करना हो लालू यादव को बहुत कुछ तय करना है। ऐसे में एक दिलचस्प खबर झारखंड की राजधानी रांची से आ रही है। टिकट चाह लेकर रांची पहुंचने वाले दावेदार हों या फिर सीटों का पेंच सुलझाने की उम्मीद लेकर लालू दरबार में पहुंचने वाले आरजेडी के सहयोगी दलों के नेता हों अब रांची पहुंचते हीं वे बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे।
दरअसल दूसरे राज्य से अगर कोई भी व्यक्ति बिना इजाजत लालू से मिलने पहुंचता है तो उसे जिला प्रशासन चैदह दिनों के लिए क्वेरेंटाइन करा देगा। आपको बता दें कि चाहे 2019 के लोकसभा चुनाव में भी महागठबंधन और आरजेडी से जुड़े सारे अहम फैसले लालू की मंजूरी से हीं हुए थे और लगातार आरजेडी और महागठबंधन के नेता लालू दरबार में हाजिरी लगाते रहे थे। अब विधानसभा चुनाव से पहले भी लालू दरबार में हाजिरी लगनी शुरू हो गयी है। आज कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह लालू यादव से मिलने पहुंचे थे।