ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / बातें कोरी-कोरी और धोखा घड़ी-घड़ी...लालू यादव ने पूछी पहेली, लोगों का जवाब देखने...

बातें कोरी-कोरी और धोखा घड़ी-घड़ी...लालू यादव ने पूछी पहेली, लोगों का जवाब देखने का शायद साहस नहीं जुटा पायेंगे राजद सुप्रीमो

16-Dec-2019 02:48 PM

PATNA: CAA और NRC पर मचे घमासान के बीच लालू प्रसाद यादव ट्विटर पर पहेली पूछ रहे हैं. लालू यादव ने आज एक पहेली पूछते हुए लोगों से उसका जवाब मांगा. लालू निशाना किसी और पर साध रहे थे. लेकिन लोगों ने जो जवाब दिया उसे देखने का साहस शायद ही वे उठा पायें.

लालू की पहेली

लालू यादव ने आज दोपहर ट्वीट किया. ट्वीट पहेली के रूप में थी. लालू ने पूछा “ बातें कोरी-कोरी और धोखा घड़ी-घड़ी. सरीसृप का नाम बूझो तो जानें?” जाहिर तौर पर लालू का इशारा नीतीश कुमार की ओर था. लालू परिवार नीतीश कुमार को लगातार धोखेबाज कहता आया है. लेकिन ट्विटर पर उनकी पहेली का जो जवाब आया उसे पढ़ने का साहस शायद ही लालू उठा पायें. 

ट्विटर पर लोगों ने दिया लालू को जवाब

हालांकि सोशल मीडिया पर लालू यादव के समर्थकों की तादाद कम नहीं है. समर्थकों ने तो उनके मनमाफिक जवाब दिये. कुछ ने कहा नीतीश कुमार तो कुछ ने अमित शाह और नरेंद्र मोदी का नाम लिया. लेकिन बड़ी तादाद में लोगों ने जवाब दिया-लालू प्रसाद यादव. यानि लालू जिस सरीसृप का नाम पूछ रहे थे लोगों ने उनका नाम ही बता ही बता दिया. कुछ लोगों ने राहुल गांधी का नाम ले लिया. 

हालांकि लालू ही नहीं बल्कि दूसरे नेता भी अपने ट्वीट पर आये जवाब को शायद ही पढ़ते होंगे. ट्रोल्स जिन शब्दों में उनके ट्वीट का रिप्लाई करते हैं उसे पढ़ पाना कम साहस का काम नहीं है.