ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत

Home / politics / लालू दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना, राबड़ी और मीसा भारती भी साथ...

लालू दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना, राबड़ी और मीसा भारती भी साथ गईं विदेश

21-Aug-2024 10:18 PM

By First Bihar

DELHI: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हेल्थ चेकअप के लिए आज दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हो गये। पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी उनके साथ विदेश गये हैं। सिंगापुर में उनकी बेटी रोहिणी आचार्या रहती हैं। 


सिंगापुर पहुंचने के बाद वो बेटी के घर ठहरेंगे। जिसके बाद सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में किडनी की जांच कराएंगे। बता दें कि इसी हॉस्पिटल में 5 दिसंबर 2022 को लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्या ने किडनी डोनेट किया था। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव का स्वास्थ्य ठीक है लेकिन वहां के डॉक्टरों ने रूटीन चेकअप की बात कही थी। 


जिसके बाद बुधवार की देर शाम को वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के साथ दिल्ली एयरपोर्ट  से सिंगापुर की फ्लाइट पकड़ी। अभी वो सिंगापुर की फ्लाइट में सफर कर रहे हैं। सिंगापुर से लालू कब भारत पहुंचेंगे यह अभी तय नहीं है। कुछ दिन वो बेटी रोहिणी आचार्या के घर पर रूकेंगे। वहां रहकर वो रुटीन चेकअप कराएंगे।