ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / politics / Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार के दौरान आरजेडी उम्मीदवार लल्लू मुखिया पर पथराव,...

Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार के दौरान आरजेडी उम्मीदवार लल्लू मुखिया पर पथराव, स्थानीय युवकों ने खदेड़ा

Bihar Election 2025: बाढ़ विधानसभा के बेढ़ना गांव में चुनावी जनसंपर्क के दौरान महागठबंधन प्रत्याशी लल्लू मुखिया पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

22-Oct-2025 05:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के बेढ़ना गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महागठबंधन के प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया पर जनसंपर्क के दौरान पथराव कर दिया गया। स्थानीय युवकों द्वारा किए गए इस हमले के चलते लल्लू मुखिया को अपने समर्थकों सहित मौके से भागना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।


जानकारी के अनुसार, लल्लू मुखिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ बेढ़ना गांव में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। इसी दौरान कथित रूप से उनके कुछ कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से अपशब्दों का प्रयोग किया, जिससे माहौल बिगड़ गया और गुस्साए युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख प्रत्याशी और उनके समर्थक तुरंत वहां से रवाना हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला परिषद सदस्य विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित युवाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पथराव की घटना के बाद लल्लू मुखिया बिना जनसंपर्क पूरा किए अपने चुनाव कार्यालय लौट गए।


बाद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लल्लू मुखिया ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण है। चुनावी माहौल में ऐसी घटनाएं दुखद हैं, लेकिन हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि किसी भी प्रत्याशी या समर्थक को नुकसान न पहुंचाया जाए।


बता दें कि बाढ़ विधानसभा सीट पर इस बार महागठबंधन और एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। जहां राजद की ओर से लल्लू मुखिया मैदान में हैं, वहीं एनडीए की ओर से जेडीयू उम्मीदवार सियाराम सिंह चुनावी रण में हैं।