Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल
07-Apr-2025 02:42 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। सत्ताधारी दल के नेता राहुल गांधी के ऊपर लगातार हमले बोल रहे हैं। इसी बीच पटना में पार्टी दफ्तर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल पर हमला बोलते हुए उनके ह्वाइट टीशर्ट का राज खोल दिया।
ललन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी फैसनेबुल यात्रा कर रहे हैं तो आने दीजिए, यात्रा करने दीजिए। आजकल नया फैसने में संविधान लेकर घूम रहे हैं। संविधान की धज्जियां उड़ाने का उनके पूरे परिवार का इतिहास रहा है। आज रोजगार की बात कर रहे हैं, रोजगार की क्या परिभाषा है उनको पता है?
ललन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को मालूम है कि बिहार में कितने लोगों को रोजगार मिल रहा है। हर दिन नियुक्ति पत्र बंट रहा है। पता तो कुछ है नहीं, ऐसे ही घूम रहे हैं। बिहार में कोई कर्फ्यू नहीं लगा है, यहां हर आदमी को आने की छूट है। राहुल गांधी के बिहार आने से फर्क पड़ेगा या नहीं यह तो जनता तय करेगी। जनता मन बना चुकी है।
राहुल गांधी के ह्वाइट टीशर्ट अभियान पर तंज करते हुए ललन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जब हिन्दुस्तान में रहते हैं तो सफेद टीशर्ट और फुलपैंट पहनते हैं और जब विदेश जाते हैं तो कुर्ता-पाजामा पहनकर घूमते हैं। टीशर्ट पहनकर घूमें और सबको पहनाते रहें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।