ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / politics / ललन सिंह पर मोदी मेहरबान: केंद्र सरकार ने जेडीयू कोटे के मंत्री को...

ललन सिंह पर मोदी मेहरबान: केंद्र सरकार ने जेडीयू कोटे के मंत्री को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी

11-Nov-2024 07:38 PM

By First Bihar

DELHI: जेडीयू कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री बने राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेहरबान है. ललन सिंह को केंद्र सरकार ने एक औऱ अहम जिम्मेवारी सौंपी है. उन्हें केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कमेटी का सदस्य बनाया गया है.


इंटर स्टेट काउंसिल के सदस्य बने ललन सिंह

दरअसल केंद्र सरकार ने सोमवार को इंटर स्टेट काउंसिल का नये सिरे से गठन किया है. बता दें कि इंटर स्टेट काउंसिल एक ऐसी संस्था होती है जिसका काम केंद्र औऱ राज्य सरकार ने बीच विवाद के मामलों का निपटारा करना होता है. इसके साथ ही ये कमेटी दो राज्यों के बीच विवाद के मामलों का भी निपटारा करती है.


केंद्र सरकार ने इंटर स्टेट काउंसिल के स्टैंडिग कमेटी का आज नये सिरे से गठन किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. इसमें कुल पांच केंद्रीय मंत्री शामिल किये गये हैं, जिनमें राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी शामिल हैं. कमेटी में शामिल बाकी चार मंत्री बीजेपी कोटे के हैं. उनमें शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, डॉ वीरेंद्र कुमार और सीआर पाटिल शामिल हैं. इंटर स्टेट काउंसिल की स्टैंडिंग कमेटी में उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश औऱ असम के मुख्यमंत्री को भी सदस्य बनाया गया है.


ललन सिंह का कद बढ़ा

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जेडीयू कोटे से मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर लगातार मेहरबानी दिखा रही है. इससे पहले केंद्र सरकार ने जब कैबिनेट कमेटियों का गठन किया था तो उसमें भी ललन सिंह को अहम रोल दिया गया था. ललन सिंह को बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी का सदस्य बनाया गया था. इसके साथ ही उन्हें संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी का भी सदस्य बनाया गया है.