बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल
07-Oct-2020 07:22 AM
PATNA : तेजस्वी यादव ने भले ही आरजेडी को लालू युग से आगे बढ़ाते हुए सभी दलों की पार्टी बताया हो, उन्होंने एमवाई समीकरण को खारिज करते हुए नए और समावेशी समीकरण के रास्ते पर चलने का ऐलान किया हो. लेकिन टिकट बंटवारे को लेकर एक बार फिर से एमवाई समीकरण का बोलबाला दिख रहा है. आरजेडी के अंदर मुस्लिम और यादव प्रत्याशियों का बोलबाला रहा है.
आरजेडी ने अब तक जितने उम्मीदवारों को सिंबल दिया है उनमें 19 यादव कैंडिडेट और 2 मुस्लिम उम्मीदवारों को पार्टी ने सिंबल दिया है. हालांकि टिकट बंटवारे में राजपूत ब्राह्मण भूमिहार और वैश्य समाज को भी हिस्सेदारी मिली है. लेकिन यह संख्या बेहद कम है. पहले चरण की जिन 71 सीटों पर चुनाव होना है वहां पहले से आरजेडी के पास 41 सीटें हैं.
आरजेडी ने 8 दलितों और 4 सवर्णों को भी उम्मीदवार बनाया है. तेजस्वी यादव ने यह वादा किया था कि वह सवर्णों को हिस्सेदारी देंगे और उन्होंने पहले चरण में 10 फ़ीसदी सवर्णों को टिकट दिया है. आरजेडी की तरफ से मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह भी चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने अनुसूचित जाति के एक विधायक को भी सिंबल दिया है. आरजेडी की तरफ से जिन 42 सीटों पर सिंबल जारी किए गए हैं उनमें यादव से 19 एससी से 8, सवर्ण से 4, अति पिछड़ा 3, वैश्य से 2, कुशवाहा से 2, मुसलमान से 3 और एसटी से एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है.