ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / क्या फिर जेल जायेंगे लालू: चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में आज...

क्या फिर जेल जायेंगे लालू: चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में आज से कोर्ट में लालू के बचाव में बहस करेंगे वकील, डे टू डे हो रही सुनवाई

29-Nov-2021 07:35 AM

RANCHI :  खराब तबीयत के कारण एम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव के लिए नयी मुसीबत सिर पर आ गयी है. चारा घोटाले के सबसे ब़ड़े मामले में रांची के कोर्ट में आज यानि 29 नवंबर से लालू प्रसाद यादव के वकील उनके बचाव में बहस शुरू करेंगे. मामले की सुनवाई डे टू डे यानि हर रोज हो रही है, लिहाजा एक महीने में केस का फैसला आ सकता है. वहीं सवाल ये उठ रहा है कि चारा घोटाले के चार मामलों में पहले से ही सजायाफ्ता लालू यादव क्या एक बार फिर जेल जाय़ेंगे?


झारखंड में चारा घोटाले से जुड़ा ये पांचवा मामला डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का है. ये चारा घोटाले में सरकारी पैसे के गबन का सबसे बड़ा मामला है. इस मामले में सीबीआई के वकील ने कोर्ट में दलीलें पेश कर दी हैं. सीबीआई के केस संख्या- आरसी 47ए/96 में आरोपी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के वकील सोमवार से कोर्ट में उनके बचाव में बहस करेंगे. 


हम आपको बता दें कि  चारा घोटाला का डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है। इसमें लालू प्रसाद यादव, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, डा. आरके राणा, पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत समेत 110 आरोपित हैं. इस मामले में अभियुक्त बनाये गये 70 लोगों की ओर से उनके वकीलों ने बहस पूरी कर ली है. अब लालू प्रसाद, जगदीश शर्मा, डॉ. आरके राणा, पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत समेत दूसरे नेताओं की ओर से अपने बचाव में कोर्ट में बहस होनी है. आरोपियों की ओर से बहस पूरी होते ही इस मामले में फैसला आ जायेगा. 


दरअसल हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई जल्द पूरा करने का निर्देश दे रखा है. लिहाजा रांची में सीबीआई के विशेष एसके शशि की अदालत में डे-टू-डे इस मामले की सुनवाई हो रही है. जिस रफ्तार से मामले की सुनवाई हो रही है उसमें अगले महीने तक फैसला आने की उम्मीद जतायी जा रही है. सवाल ये उठ रहा है कि क्या लालू यादव को चारा घोटाले के इस मामले में भी सजा होगी. झारखंड में चारा घोटाला के चार मामलों में अब तक फैसला आय़ा है और उन चारों में लालू प्रसाद यादव को सजा हुई है. लालू यादव को चारा घोटाला के मामले में सबसे पहली बार 30 जुलाई 1997 को 135 दिनों के लिए जेल जाना पड़ा था. देखिये चारा घोटाला के किन चार मामलों में लालू को कितनी सजा हो चुकी है. 


-चाईबासा ट्रेजरी से 37.7 करोड़ की अवैध निकासी का मामला- लालू को पांच साल की सजा

-देवघर ट्रेजरी से 84.53 लाख की अवैध निकासी का मामला- लालू को साढ़े तीन साल की सजा

-चाईबासा ट्रेजरी से 33.67 करोड़ की अवैध निकासी का मामला- लालू को पांच साल की सजा

-दुमका ट्रेजरी से 3.13 करोड़ की अवैध निकासी का मामला-लालू को दो अलग-अलग धाराओं में सात-सात साल की सजा

वहीं पटना की सीबीआई कोर्ट में बांका कोषागार से 46 लाख रूपये की अवैध निकासी का भी मामला चल रहा है. इस मामले में कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को 23 नवंबर को पेश होने को कहा था. हालांकि लालू की गुहार पर कोर्ट ने आगे उन्हें व्यक्तिगत तौर पर पेशी से छूट दे दी थी. इस मामले में लालू समेत कुल 28 लोग आरोपी हैं.