महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान
13-Mar-2021 01:33 PM
PATNA : मंत्री रामसूरत राय को हटाए जाने की मांग के साथ विपक्षी विधायकों ने आज विधानसभा से राजभवन तक का मार्च किया. राजभवन पहुंचकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी विधायक राजेंद्र गोलंबर पर जा बैठे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास और राजभवन के बीचो-बीच स्थित राजेंद्र गोलंबर पर विपक्षी विधायकों ने डेरा जमाए रखा और इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी करते रहे.
बीच-बीच में जब नारेबाजी बंद हुई तब विपक्षी विधायकों के बीच दिलचस्प बातचीत भी सुनने को मिली. विपक्ष के एक विधायक ने अपने साथी विधायक को यह कहा कि यहीं पर ढोल मजीरा मंगा लीजिए और फगुआ गाना शुरू कर दीजिए. इसके बाद एक अन्य विधायक ने यह भी कहा कि शराब की डिलीवरी यही करा ली जाए. बिहार में शराबबंदी के बावजूद जिस तरह होम डिलीवरी हो रही है उसका नमूना अगर सरकार को दिखाना है तो यही शराब की डिलीवरी करा लेनी चाहिए.
राजेंद्र का नंबर पर धरने पर बैठे विपक्षी विधायक यह भी कहते रहे कि नीतीश कुमार ही बिहार में शराब की एंट्री करवा रहे हैं. विधायक के इतने नाराज थे कि उन्होंने सरकार के खिलाफ आपसी बातचीत में भी कई गंभीर आरोप लगाए.