ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने राज्यसभा में जोड़ लिए हाथ, जानिए.. पीएम मोदी से...

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने राज्यसभा में जोड़ लिए हाथ, जानिए.. पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

01-Jul-2024 01:32 PM

By First Bihar

DELHI: राज्यसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज काफी आक्रामक दिखे। इस दौरान उन्होंने एनडीए की सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के बयानों का जिक्र करते हुए राज्यसभा में हाथ जोड़कर उनसे मांफी मांग ली।


दरअसल, राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने निशाने पर लिया और लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी द्वारा विपक्ष को लेकर किए गए बयानबाजी के लिए खूब बरसे। 


लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषणों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र को एक धर्म विशेष से जोड़ा गया और कहा गया कि वह उस धर्म का चुनावी घोषणा पत्र है।


उन्होंने आगे कगा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस को लेकर कई विवादित बयान दिए, जिसको लेकर पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की लेकिन पीएम के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया।