बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर
28-Apr-2023 05:21 PM
By First Bihar
DESK: देश की राजनीति में विवादित टिप्पणी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सत्ताधारी दल के साथ साथ विपक्षी दलों के नेता एक दूसरे पर बयानो के जहरीली बाण चला रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे के बाद अब बीजेपी के एक विधायक ने विवादित टिप्पणी करते हुए सोनिया गांधी को विषकन्या बता दिया है। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी को जहरीले सांप के समान बताया था।
दरअसल, कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जहरीले सांप की तरह हैं हालांकि बाद में उन्होंने अपनी सफाई भी दी थी। इसी बीच खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए कर्नाटक के बीजेपी विधायक बासनागौड़ा यतनाल ने सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ बता दिया है।
बीजेपी विधायक बासनागौड़ा यतनाल ने कहा है कि पूरी दुनिया ने पीएम मोदी का लोहा माना है। देश ही नही बल्कि विदेशों में उनका रेड कार्पेट से स्वागत किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस प्रधानमंत्री की तुलना कोबरा से करती है। बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस के नेता जिसके इशारों पर नाचते हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या हैं? बीजेपी नेता ने सोनिया गांधी को चीन और पाक का एजेंट तक बता दिया है। बीजेपी विधायक द्वारा सोनिया गांधी को लेकर दिए गए इस विवादित बयान के बाद सियासत गर्म हो गई है।