बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग
07-Mar-2026 12:40 PM
By FIRST BIHAR
Deputy CM Helicopter: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार (7 मार्च) को लखनऊ के ला मार्ट्स मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा कौशांबी जा रहे थे। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
इस दौरान हेलीकॉप्टर का केबिन धुएं से भर गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में उपमुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए और किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर के केबिन में धुआं भरने लगा। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापस लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया और आपातकालीन लैंडिंग कराई।
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में उपमुख्यमंत्री के साथ पायलट, एक सहयोगी और एक पीएसओ मौजूद थे। सभी लोग सुरक्षित हैं और फिलहाल केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ एयरपोर्ट पर ही मौजूद हैं। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और विशेषज्ञों की टीम खराबी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
दरअसल, उपमुख्यमंत्री कौशांबी में आयोजित सरस महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसके अलावा उन्हें पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करना था और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी निर्धारित थी। कार्यक्रम के दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करने वाले थे।