ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / politics / केजरीवाल के सांसद संजय सिंह की रिमांड बढ़ी, अब इस दिन तक करेंगे...

केजरीवाल के सांसद संजय सिंह की रिमांड बढ़ी, अब इस दिन तक करेंगे ED के तीखे सवालों का सामना

10-Oct-2023 04:10 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार केजरीवार की आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिमांड कोर्ट ने बढ़ा दी है। संजय सिंह 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर थे। मंगलवार को रिमांड की अवधि खत्म होने वाली थी। ऐसे में ईडी ने कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड बढ़ाने की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। आप सांसद संजय सिंह अब 13 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड में रहेंगे।


दरअसल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने शराब घोटाले में 4 अक्टूबर को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह को रातभर ईडी के हेडक्वार्टर में रखा गया। इसके बाद बीते 5 अक्टूबर को ईडी ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड की अपील कोर्ट से की थी। जिसपर कोर्ट ने संजय सिंह को पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया था।


संजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत के तौर पर मोटी रकम ली है। ईडी ने कोर्ट में दावा किया है कि दो अलग-अलग ट्रांजक्शन हुए हैं जिसमें कुल दो करोड़ रुपए की राशि की लेनदेन हुई है। रिमांड पेपर में बताया गया है कि पहली बार में 1 करोड़ और दूसरी किश्त में भी 1 करोड़ रुपए का लेन-देन संजय सिंह के घर पर हुआ था।


संजय सिंह की पांच दिनों की ईडी रिमांड 10 अक्टूबर को खत्म हो रही थी। ईडी ने मंगलवार को संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया और अदालत से पांच दिन की और रिमांड की मांग की। ईडी ने कोर्ट में दलील दी कि संजय सिंह ने पूछताछ के दौरान सवालों का ठीक से जवाब नहीं दिया है। फोन के डेटा के बारे में सांसद संजय सिंह ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। जिसपर कोर्ट ने संजय सिंह को 13 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया।