बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
06-Feb-2024 10:25 AM
By First Bihar
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से निकलकर समाने आ रही है, जहां ईडी के टीम ने सीएम केजरीवाल के करीबियों के घर दबिश दी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के ठिकानों पर सुबह सवेरे ईडी की टीम पहुंची है। केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और सांसद एनडी गुप्ता के घर पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार के मामले में ईडी ने यह एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों के करीब 12 ठिकानों पर एक साथ ईडी की छापेमारी चल रही है।केंद्रीय एजेंसी दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच कर रही है। सीबीआई और एसीबी के केस पर ईडी ने यह कार्रवाई की है।
दरअसल, सीबीआई ने आरोप लगाया गया है कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक मीटरों की आपूर्ति, उन्हें लगाने, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए टेडंर के दौरान एक खास कंपनी को लाभ पहुंचाने का काम किया गया। कंपनी को 38 करोड़ रुपये के अवैध ठेके दिए गए थे, कंपनी ने फर्जी कागजात जमा करके ये टेंडर हासिल किए थे।