ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / politics / सीएम केजरीवाल ने बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, CBI के समन के बाद...

सीएम केजरीवाल ने बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, CBI के समन के बाद सरकार का फैसला

15-Apr-2023 04:07 PM

By First Bihar

DELHI: शराब घोटाले की आंच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंचने के बाद दिल्ली के साथ साथ पूरे देश में सियासत गर्म हो गई है। दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी समेत तमाम विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। इसी बीच दिल्ली सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। 17 अप्रैल को केजरीवाल सरकार ने विशेष सत्र बुलाया है।


दरअसल, दिल्ली में हुए शराब घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने पूछताछ के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल को समन जारी किया था। 16 अप्रैल को दिल्ली स्थित दफ्तर में सीबीआई की टीम केजरीवाल से पूछताछ करेगी। सीबीआई का समन मिलने के बाद आप सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार यानी 17 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस मामले में सीबीआई दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और अब मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया है।


उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह साफ कर दिया है कि वो सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर चुके हैं। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वे जल्द ही सीबीआई और ईडी के खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे। केजरीवाल ने अपने ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि, हम झूठी गवाही देने और अदालतों में झूठे सबूत पेश करने के लिए सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ उचित मामले दर्ज कराएंगे। इसके आलावा उन्होंने यह भी कहा है कि, अगर केजरीवाल चोर है तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं' । अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि ED-CBI ने कोर्ट को गुमराह किया और कोर्ट में उनके खिलाफ गलत साक्ष्य पेश किए गए।