ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / politics / पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी...

पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

KC Tyagi: पूर्व जेडीयू नेता केसी त्यागी ने राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है. उन्होंने पार्टी चीफ जयंत चौधरी के मार्गदर्शन में चौधरी चरण सिंह के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया.

22-Mar-2026 03:51 PM

By FIRST BIHAR

KC Tyagi: पूर्व जेडीयू नेता केसी त्यागी ने अब राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। नई दिल्ली में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहे।


केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने बहुत कम उम्र में उन्हें हापुड़ से चुनाव लड़ने का मौका दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे सांसद या विधायक बनने के लिए नहीं, बल्कि जयंत चौधरी को चौधरी चरण सिंह की तरह देखने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए रालोद में शामिल हुए हैं।


उन्होंने यह भी बताया कि 52 साल पहले जब चौधरी चरण सिंह रालोद का निर्माण कर रहे थे, तब वह मंच पर मौजूद थे। त्यागी ने कहा, "मैंने अपना राजनीतिक जीवन रालोद से शुरू किया था। यह उसी का स्वरूप है। कुछ नया नहीं है। चौधरी चरण सिंह के बचे हुए सपनों को पूरा करने में हम मदद करेंगे।"


केसी त्यागी 2003 से जेडीयू से जुड़े हुए थे। समता पार्टी और जनता दल के विलय के बाद जेडीयू में उन्होंने मुख्‍य महासचिव, राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्‍ता जैसे पदों की जिम्मेदारी निभाई। त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ उनका लगभग 5 साल पुराना नाता था और व्यक्तिगत सम्मान अब भी पहले जैसा है।


त्यागी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने जेडीयू से इस्तीफा नहीं दिया है, बस अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जेडीयू और रालोद में मूलत: कोई फर्क नहीं है और एक समय ऐसा भी था जब नीतीश कुमार और चौधरी अजित सिंह मिलकर नई पार्टी बनाने वाले थे।