ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway : होली से पहले मिल सकती है राहत, पटना–दिल्ली समेत इस रूट पर 7 स्पेशल ट्रेनें बनेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस; देखें पूरी लिस्ट OTT BAN : केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: 5 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक, इस्तेमाल किया तो बुरा होगा अंजाम! Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 17वां दिन: आज सदन में 185 सवालों पर आएगा जवाब, इन मुद्दों को लेकर विपक्ष कर सकता है हंगामा Bihar crime news : बारात जा रहे युवकों से लूट, 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना Bihar Highway : पटना को जाम से राहत ! इस सिक्स लेन सड़क का काम जल्द शुरू, NHAI ने खोला टेंडर; पटना समेत 3 जिलों को जोड़ेगी रिंग रोड Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई, लालू-राबड़ी हो सकते हैं पेश Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत

Vijay Kumar Sinha: लालू प्रसाद की कौटिल्य नगर लीज जमीन पर विवाद, जांच की मांग पर क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Vijay Kumar Sinha: पटना के कौटिल्य नगर स्थित लीज जमीन को लेकर लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता की जांच मांग पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम विरुद्ध मामलों में सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Vijay Kumar Sinha

05-Jan-2026 01:27 PM

By FIRST BIHAR

Vijay Kumar Sinha: पटना के कौटिल्य नगर स्थित लीज वाली जमीन पर विवाद गहराता जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में लंबी लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू बाबा ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को पत्र लिखकर लालू प्रसाद की कौटिल्य नगर लीज जमीन को अवैध बताते हुए जांच करने की मांग कर दी है। इस पर विजय सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब और आईआऱसीटीसी टेंडर घोटाला मामलें में पहले से ही फजीहत झेल रहे लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू बाबा ने कौटिल्य नगर में लीज पर दी गई जमीन के आवंटन की जांच की मांग करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पत्र लिखा है।


बताया जा रहा है कि लालू परिवार 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से पटना के कौटिल्य नगर स्थित आवास में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि कौटिल्य नगर में कई अन्य नेताओं को भी लीज पर जमीन आवंटित की गई है, जिस पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। गुड्डू बाबा ने कहा कि यह जमीन पहले पटना यूनिवर्सिटी के लिए अधिग्रहित की गई थी, जिसे बाद में वेटेनरी कॉलेज को सौंपा गया, लेकिन बाद में इसे नेताओं के बीच बांट दिया गया। उन्होंने इसे एक बड़ा लैंड स्कैम करार दिया है।


उन्होंने यह भी बताया कि 1986 में दी गई 30 साल की लीज वर्ष 2016 में समाप्त हो चुकी है। लीज के नवीनीकरण के लिए फाइल आगे बढ़ाई गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे मंजूरी नहीं दी। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को इन जमीनों की सच्चाई भली-भांति पता है, इसी वजह से लीज का विस्तार नहीं किया गया।


गुड्डू बाबा ने डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। भागलपुर पहुंचे डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कमार सिन्हा ने इस मामले पर कहा कि मैं किसी व्यक्ति का या किसी पार्टी का नहीं बल्कि जो बिहार की जनता के साथ जो लोक नियम विरुद्द जाकर गलत करेंगे उसको संज्ञान में लेकर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।