ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / politics / गिरिराज ने कट्टरों से टक्कर लेने का लिया संकल्प, कहा- जो कट्टर है...

गिरिराज ने कट्टरों से टक्कर लेने का लिया संकल्प, कहा- जो कट्टर है उसी से मेरी टक्कर है

17-Feb-2020 11:23 AM

DELHI: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कट्टरों से टक्कर लेने का संकल्प ले लिया है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो कट्टर है, उसी से उनकी टक्कर है. गिरिराज सिंह ने संतों से हिंदुओं का जागरण करने के लिए भी कहा है.


ट्वीट करके गिरिराज सिंह ने लिखा है कि मठ से निकलकर संतों को हिंदुओं का जागरण करना चाहिए. उन्होंने बच्चों को वैदिक संस्कार देने और नमस्ते कहना सीखाने की भी लोगों से अपील की है. गिरिराज सिंह ने कट्टरों से टक्कर का संकल्प लेने की बात कही है.

गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि,

•जो कट्टर है उससे मेरी टक्कर है ।

•मठ से निकलकर संत करें हिंदुओं का जागरण।

•बच्चों को दें वैदिक संस्कार,नमस्ते कहना सिखायें।

•कट्टरों से टक्कर का ले संकल्प।

news image

आपको बता दें कि मेरठ में RSS से जुड़े संगठनों ने धर्म संवाद का आयोजन किया था. गिरिराज सिंह इस संवाद के मुख्य अतिथि थे. अपने भाषण में गिरिराज सिंह ने कहा था कि 'मैं मुसलमानों को प्रणाम करता हूं. क्योंकि वो अपने धर्म के प्रति प्रतिबद्ध हैं. मुसलमान अपनी संस्कृति को जानते हैं. उनके बच्चे आईआईटी में पढ़ लिखकर भी शाहीन बाग जाकर इस्लामिक स्टेट बनाने की सोचते हैं. जबकि हमारे कन्हैया कुमार जैसे बच्चे उनके रास्ते पर चलते हैं. दरअसल गिरिराज सिंह ने हिन्दुओं में अपने धर्म के प्रति बेरूखी का जिक्र करते हुए मुसलमानों को प्रणाम किया. 


उन्होंने कहा कि 'हम हिन्दू चींटी को गुड़ डालते हैं, इतना ही नहीं आस्तीन के सांप को भी दूध पिलाते हैं. कश्मीर से जब धारा 370 हटाया गया तो पाकिस्तान जहर उगल रहा था और पाकपरस्त लोग गजवा ए हिन्द का नारा दे रहे थे. इस हालात के लिए हिन्दू कम दोषी नहीं हैं. मैं बच्चों से कहना चाहता हूं कि आप भी कम दोषी नहीं हो. आज हमारे बच्चे गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा नहीं जानते, क्योंकि हमने संस्कृति को प्राथमिकता नहीं दी. हमने मठों को बढ़ाया लेकिन संस्कृति को नहीं बढ़ाया. धर्म की रक्षा नहीं की तो धर्म आपकी रक्षा नहीं करेगा.'