ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
03-Sep-2020 02:06 PM
PATNA: कल बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एनडीए में जाने का एलान कर दिया। मांझी के इस फैसले पर उनकी पार्टी के कई नेताओं ने असहमति जतायी। मांझी की पार्टी से नालंदा से लोकसभा का चुनाव लड़े अशोक आजाद और औरंगाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले जेडीयू के पूर्व एमएलसी और हम के कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद ने बगावत कर दी और कहा कि हम एनडीए के साथ नहीं जाएंगे। इसके बाद ‘हम’ ने इन दोनों बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई, उन्हें यह कहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया कि ये लोग लालू के एजेंट की भूमिका में थे और लालू के कहने पर हीं ‘हम’ ने उन्हें टिकट दिया था।
इस बयान पर आरजेडी ने पलटवार किया है और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को कठपुतली बता दिया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जब वे एनडीए में थे तो उनका टिकट पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार बांट रहे थे। महागठबंधन में आए तो कहा कि लालू के कहने पर टिकट बांटा अब जब फिर नीतीश कुमार के साथ गये हैं तो उन्हीं के इशारे पर टिकट बांटेंगे। लोकतंत्र में नेताओें की असली पतवार जनता होती है मांझी की पतवार जनता ने पकड़ने से इनकार कर दिया।
महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव में मांझी के हाथों में पतवार थमायी लेकिन उन्होंने नाव डूबा दिया। अब एनडीए में गये हैं तो एनडीए की नाव डुबाएंगे। मांझी का अपना कोई वजूद नहीं है। 2015 में एनडीए के सवार पर रहते हुए चुनाव हार गये। एक बार फिर वे डूबने वाले नाव पर सवार हैं। हमने उनको खूब सम्मान दिया। उनके बेटे के विधानपार्षद बनाया। न वे नीतीश के हुए न हीं आरजेडी के हुए। राजनीति में धैर्य होना जरूरी है।