बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
11-Dec-2023 04:47 PM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर सियासी गलियारे से निकलकर सामने आ रही है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश के नया मुख्यमंत्री तय कर दिया है। मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया है। उम्मीद थी कि शिवराज सिंह चौहान को फिर से मध्य प्रदेश का सीएम बनाया जाएगा लेकिन बीजेपी आलाकमान ने शिवराज का पत्ता काटकर अतिपिछड़ा समाज के चहरे को मौका दे दिया।
मोहन यादव मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री रहे हैं और आरएसएस से उनका नाता रहा है। मोहन यादव ओबीसी समाज से आते हैं। 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में वह एक बार फिर निर्वाचित हुए और उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। उसके बाद 2 जुलाई 2020 को उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। जिसके बाद उन्हें कैबिनेट में शिक्षा मंत्री का पद दिया गया था।
दरअसल, मध्य प्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल की। कांटे की टक्कर में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 163 सीटों पर जीत मिली जबकि कमलनाथ के चेहरे पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 66 सीटों पर जीत मिली। चुनाव जीतने के बाद सीएम के चेहरे को लेकर बीजेपी में मंथन चल रहा था। संभावना जताई जा रही थी कि इस बार भी बीजेपी मामा यानी शिवराज सिंह चौहान को ही मध्य प्रदेश की कमान सौंपेगी लेकिन विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर सहमति बनी।
मध्य प्रदेश में सरकार की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे जबकि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यहां भी दो डिप्टी सीएम होंगे। राजेश शुक्ला और जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम होंगे जबकि वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है।