ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Home / politics / कर्पूरी जयंती में तेजप्रताप को नहीं मिली जगह, दिल्ली में रहने के बाद...

कर्पूरी जयंती में तेजप्रताप को नहीं मिली जगह, दिल्ली में रहने के बाद भी तेजस्वी की लगी कुर्सी

24-Jan-2021 12:28 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन आरजेडी ऑफिस में किया गया है. लेकिन मंच पर तेजप्रताप यादव को जगह नहीं दी गई है. सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि तेजप्रताप देर रात दिल्ली रवाना हो गए हैं. 

दिल्ली में तेजस्वी पटना में लगी कुर्सी

कार्यक्रम के उद्घाटन करता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पिता की इलाज कराने को लेकर दिल्ली में हैं. लेकिन उसके बाद भी उनकी कुर्सी पटना में लगी हुई है. लेकिन तेजप्रताप को जगह नहीं दी गई है. तेजस्वी यादव के एक साइड में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और दूसरी साइड में सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की कुर्सी लगी हुई हैं. 

इन नेताओं को मिली जगह

आरजेडी ने कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया है. राजद के इस जयंती समारोह में उद्घाटन करता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बनाया गया है. मुख्य अतिथि के तौर पर अब्दुल बारी सिद्दीकी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव को साथ ही साथ जगदानंद सिंह और इस कार्यक्रम में विधान परिषद के सदस्य प्रोफेसर रामबली सिंह चंद्रवंशी को अध्यक्षता के लिए मौका दिया गया. मंच पर तेजस्वी यादव के साथ जगदानंद सिंह और अब्दुल बारी सिद्दीकी एक सोफा पर जगह दिया गया है. वही उनके दाहिने और बाएं तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी और उदय नारायण चौधरी को जगह दिया गया है. उसके बाद की कुर्सियों पर कुछ महीनों पहले राजद का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री वृषण पटेल, पूर्व मंत्री श्याम रजक को जगह दी गई है. उसके बाद के कुर्सी पर राजद के पूर्व एमएलसी तनवीर हसन, राजद विधायक डॉ रमानन्द यादव को जगह दी गई है तो दूसरी तरफ श्याम रजक के बाद डॉ वीरेंद्र ठाकुर,एवं राजद विधायक आलोक मेहता को जगह दी गई है. वही, दूसरी कतार में पार्टी के विधायक एवं प्रदेश के पदाधिकारी को जगह दी गई है.