ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Home / politics / कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने की होड़, अतिपिछड़े वोटर्स पर है नेताओं की...

कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने की होड़, अतिपिछड़े वोटर्स पर है नेताओं की नज़र, सभी दलों ने आयोजित किया कार्यक्रम

24-Jan-2020 07:37 AM

PATNA: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी सियासी दलों ने कमर कस ली है. चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां वोटर्स को अपने फेवर में करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है. बिहार में कर्पूरी ठाकुर की पहचान अतिपिछड़ों के बड़े नेता के रूप होती है. बिहार में अतिपिछड़ों में करीब 105 जातियां हैं. वोटों के आंकड़े की बात करें तो राज्य में इन वोटर्स की हिस्सेदारी करीब 35 फीसदी है. लिहाजा चुनाव से पहले अतिपिछड़े वोटरों को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने की होड़ लग गई है.


कर्पूरी ठाकूर की जयंती पर बिहार से सभी सियासी दलों ने आज बड़े राजनीतिक सम्मेलन का आयोजन किया है. जेडीयू की तरफ से पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें CM नीतीश कुमार शिरकत करेंगे. तो बीजेपी अपने प्रदेश मुख्यालय में इसे मना रही है. वहीं आरजेडी की तरफ से भी प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित की गई है. जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के कई दिग्गज नेता भाग लेंगे.


बात करें RLSP की तो उपेंद्र कुशवाहा इस जयंती को बिहार सरकार के नीतियों के खिलाफ ह्यूमन चेन बनाकर मना रहे हैं. तो HAM ने जयंती कार्यक्रम का आयोजन IMA सभागार में किया है वहीं VIP अपने प्रदेश कार्यालय में जयंती मना रही है. पप्पू यादव की पार्टी यानी JAP भी कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रही है.