ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / politics / कर्नाटक जीत के लिए PM मोदी ने कांग्रेस को दी बधाई, राहुल गांधी...

कर्नाटक जीत के लिए PM मोदी ने कांग्रेस को दी बधाई, राहुल गांधी ने कहा..नफरत का बाजार हुआ बंद..खुली मोहब्बत की दुकान

13-May-2023 06:31 PM

By First Bihar

DESK: 224 सीटों पर 10 मई को हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे अब सामने आ रहे हैं। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। कर्नाटक में भारी मतों से कांग्रेस पार्टी जीत रही है और बीजेपी की सत्ता हाथ से फिसलती नजर आ रही है। वही जेडीयूए तीसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है। रुझानों में कांग्रेस को 136 सीटों पर जीत चुकी है जबकि बीजेपी को 64 सीटे आई है। 


कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई और शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते कांग्रेस को बधाई दी। कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पर कांग्रेस पार्टी को बधाई लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उनको मेरी शुभकामनाएं..


वही प्रियंका गांधी ने कर्नाटक की जनता को आभार जताते हुए कहा कि जनता समस्याओं के समाधान की राजनीति चाहती है। हिमाचल और कर्नाटक ने दिखाया कि ध्यान भटकाने की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता ने कांग्रेस पार्टी को वोट किया है इसके लिए कर्नाटक की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद। 


जबकि राहुल गांधी कांग्रेस की इस बंपर जीत से गदगद हैं। कर्नाटक की जनता को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बंद हो गया नफरत का बाजार और खुल गयी मोहब्बत की दुकान। कर्नाटक की गरीब जनता की शक्ति ने पूंजीपतियों को करारा जबाब दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता से जो पांच वादे किये गये हैं उस वादों को पूरा किया जाएगा।