BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन
26-Mar-2025 09:35 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA NEWS: बिहार के सहरसा जिले में जिस मंदिर परिसर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने लोगों को संबोधित किया। उस जगह को उनके जाने के बाद गंगा जल से धोया गया। बनगांव स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण को गंगाजल से धोते लोगों का वीडियो सामने आया है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के भाषण स्थल को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। सहरसा में मंदिर को गंगा जल से धोकर लोगों ने कन्हैया कुमार का विरोध जताया।
दरअसल पलायन रोको पदयात्रा के दौरान कन्हैया कुमार मंगलवार की देर रात सहरसा के बनगांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया था। लेकिन उनके जाने के बाद अगले ही दिन बुधवार को स्थानीय युवकों ने मिलकर भाषण स्थल को गंगाजल से रगड़ रगड़कर धोया। कुछ बच्चों को भी मंदिर धोने में लगा दिया गया। नगर पंचायत बनगांव के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित चौधरी के नेतृत्व में विष्णु, माखन, आनंद, सुरज, सरोज और बादल मंदिर परिसर को धोते नजर आए।
इनका कहना था कि कन्हैया कुमार पर पहले देशद्रोह का आरोप लग चुका है। उनके विवादित बयान सभी को याद हैं। हम ऐसे लोगों के चरण से मंदिर परिसर को गंदा नहीं होने देंगे। बता दें कि मंगलवार की देर रात जब बनगांव के भगवती स्थान पर कन्हैया कुमार आए थे तब स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। कन्हैया कुमार को पारंपरिक पाग, चादर और माला पहनाकर स्वागत किया था लेकिन अगले ही दिन उस जगह को गंगा जल से धोया गया जहां कन्हैया कुमार बैठकर लोगों से मिले थे और उन्हें संबोधित किया था। स्थानीय लोगों के इस कदम ने राजनीतिक माहौल को गरमा कर रख दिया है। इसे लेकर अब राजनीति भी तेज हो गयी है।







