ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Home / politics / कमलनाथ नहीं कमल, मध्यप्रदेश में मामा की वापसी होगी

कमलनाथ नहीं कमल, मध्यप्रदेश में मामा की वापसी होगी

20-Mar-2020 12:38 PM

BHOPAL : मध्य प्रदेश की सत्ता से कमलनाथ आउट हो गए हैं लेकिन कमल की वापसी हो गई है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद बीजेपी को सत्ता वापसी कराने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जलवा एक बार फिर से दिखने वाला है। शिवराज सिंह चौहान को मध्यप्रदेश में मामा के नाम से भी पुकारा जाता है और एक बार फिर से वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।


एमपी में पूरी राजनीतिक उठा-पटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे बीजेपी को लीड करते रहे।  लेकिन अगला सीएम कौन होगा, इसे लेकर भाजपा नेतृत्व ने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि नेतृत्व का फैसला हाईकमान ही करेगा।वैसे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तो सीएम पद का स्वभाविक दावेदार माना जा रहा है। 13 साल तक प्रदेश की बागडोर संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चौथी बार भी मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है।


माना जा रहा है कि जिस तरह से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने अब तक सभी मोर्चो में आगे किया हुआ है, उसी तरह सरकार बनने पर प्रदेश की कमान भी उन्हें सौंपी जा सकती है। ऐसा हुआ तो चौहान प्रदेश में चौथी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले राजनेता होंगे। चौहान को सीएम की दावेदारी में पहले स्थान पर रखने वालों का दावा है कि प्रदेश में बड़ी तादाद में उपचुनाव होना है, ऐसी परिस्थितियों में चौहान ही उपचुनाव में विजय दिलवा सकते हैं।


बता दें कि सीएम कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।  वह राज्यपाल को इस्तीफा देने के लिए राजभवन जा रहे हैं। राज्यपाल ने कमलनाथ को 1 बजे का समय दिया है। इस्तीफा देने से पहले मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को 15 साल सेवा का मौका मिला, लेकिन मुझे तो 15 माह ही सेवा का मौका मिला। मैंने प्रदेश की सेवा की। लेकिन बीजेपी पहले ही दिन से मेरे खिलाफ साजिश करती रही।  बीजेपी ने मेरे 22 विधायकों को कर्नाटक में बंधक बनाए हुए हैं। देश की जनता रोज देख रही है। इसको लेकर बीजेपी ने करोड़ों रुपए खर्च किया है। सिंधिया के साथ मिलकर बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है।