नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली
18-Dec-2020 06:08 PM
PATNA: पिछले दो सप्ताह से बिहार से बाहर रहने के कारण विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आये तेजस्वी यादव रांची पहुंच गये हैं. कल वे लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे. वे लालू की तबीयत का हाल-चाल जानेंगे वहीं आगे की सियासत पर भी चर्चा करेंगे.
रांची में तेजस्वी
तेजस्वी यादव के करीबी सूत्रों ने बताया कि वे दिल्ली से रांची पहुंच गये हैं. कल शनिवार है. शनिवार के दिन ही लालू प्रसाद यादव से मुलाकात हो सकती है. तेजस्वी शनिवार को रिम्स जाकर लालू प्रसाद यादव से मिलेंगे. वे अपने पिता की तबीयत का हाल तो जानेंगे ही आगे की सियासत पर भी चर्चा करेंगे.
6 महीने बाद होगी मुलाकात
इससे पहले जून में तेजस्वी यादव ने रांची जाकर अपने पिता से मुलाकात की थी. 6 महीने बाद वे फिर से उनसे मिलने रांची पहुंचे हैं. इस बीच बिहार चुनाव हुए जिसमें तेजस्वी कम ही अंतर से मुख्यमंत्री बनते बनते रह गये. लालू यादव उन्हें आगे की सियासत का गुरूमंत्र दे सकते हैं.
जेडीयू-बीजेपी के निशाने पर थे तेजस्वी
दरअसल तेजस्वी यादव दो सप्ताह से बिहार की पॉलिटिक्स से गायब थे. किसान आंदोलन शुरू हुआ तो वे एक दिन पटना के गांधी मैदान में धरना पर बैठे थे. लेकिन फिर जब भारत बंद हुआ को तेजस्वी नजर नहीं आये. वे पार्टी के किसी कार्यक्रम में भी नहीं दिख रहे थे. तेजस्वी के गायब रहने पर जेडीयू और बीजेपी ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे. हालांकि आरजेडी की ओर से ये सफाई दी जा रही थी कि तेजस्वी दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में काम कर रहे हैं. हालांकि दिल्ली से भी उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आयी थी.