ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / politics / जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल का 9वां दिन, मंत्री मंगल पांडेय बोले.. वादा खिलाफी...

जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल का 9वां दिन, मंत्री मंगल पांडेय बोले.. वादा खिलाफी कर रहे डॉक्टर

31-Dec-2020 12:54 PM

PATNA:  अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर है. यही नहीं वह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का भी अपील नहीं मान रहे है. जिसके बाद मंगल पांडेय ने वाादा खिलाफी का आरोप लगाया है. 

वादा कर हड़ताल नहीं तोड़ा

मंगल पांडेय ने कहा कि हड़ताली डॉक्टरों का नेतृत्व मुझसे से मिलने भी आया था.उन्होंने वादा किया था कि वह हड़ताल वापस लेंगे, लेकिन वादा करने के बाद भी हड़ताली डॉक्टर अपने वादे से मुकर गए और हड़ताल को वापस नहीं लिए. 

गरीबों को हो रही परेशानी

मंगल पांडेय ने कहा कि हम हड़ताली डॉक्टरों से बार-बार हड़ताल वापस लेने की अपील कर रहे हैं, लेकिन वह सुन नहीं रहे हैं. उनकी जो भी मांगे हैं उस पर सरकार विचार करेगी. हड़ताल के कारण इलाज पर असर पड़ रहा है. सबसे अधिक गरीबों को परेशानी हो रही है. वही एक्शन लेने के सवाल पर मंगल पांडेय ने कहा कि एक्शन लेने की बात कहा कि जा रही है उनलोगों से तो अपील की जा रही है.


हड़ताल का 9वां दिन

बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल  9वें दिन भी जारी है. हड़ताल का कोई नतीजा अब तक नहीं निकला है. डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों की हालत ख़राब है क्योंकि इलाज नहीं हो पा रहा है. राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों पर चेतावनी का असर होता नहीं देख सरकार अब कोर्ट जाने की तैयारी में है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक और प्राचार्य को नए सिरे से हड़ताली डॉक्टरों को चिन्हित करते हुए उन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार सरकार जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर कोर्ट में अवमानना का मामला दायर करेगी. बता दें कि  जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं और सरकार से इस मामले पर लिखित आश्वासन की मांग कर रहे हैं.