ब्रेकिंग न्यूज़

गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया

Home / politics / 15 साल जंगलराज में मचाया तांडव, अब बाप तो बाप बेटा भी विकास...

15 साल जंगलराज में मचाया तांडव, अब बाप तो बाप बेटा भी विकास का कर रहा बात

16-Oct-2020 03:53 PM

NAWADA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू-राबड़ी राज पर निशाना साधा हैं. नड्डा ने कहा कि 15 साल बिहार में तांडव मचाने के बाद बाप तो बाप बेटा भी अब विकास की बातें बिहार में कर रहा है. अगर आरजेडी को किसी ने विकास की भाषा सिखाई हैं तो यह पीएम मोदी ने ही सिखाया है. 

नड्डा ने कहा कि मैं जब बिहटा में एक सभा में गया था. मैं बीच मैं बैठा था. एक शख्स बहुत ही खुश था तो मैंने पूछा क्यों इतने खुश हो तो उसने कहा कि आज शाम को मैं साइकिल से सभा में आया हूं. अगर लालू का राज होता तो रास्ते में रोक कर साइकिल को छिन लेता. ये बदलाव की आवाज एक आम इंसान की थी. 

वोट जाति पर नहीं विकास 

जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक की संस्कृति बदल दी हैं. पहले जाति के आधार पर वोट मांगा जाता था. लेकिन अब राजनीति की फिजा बदल चुकी है. अब विकास का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाता है. हजार करोड़ के पैकेज की बात बिहार में होती है. लेकिन 15 साल पहले विकास की बात नहीं होती थी. पहले तो सिर्फ फलनवा जेल गया और जेल से बाहर आया. इसकी चर्चा होती थी.