Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
28-Jun-2025 01:07 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष के आरोपों पर करारा जवाब दिया है। बिहार में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य पर मचे घमासान पर मांझी ने कहा कि, हम जानते हैं कि किन-किन क्षेत्रों में बोगस वोटर बने हैं, कहीं 25 हज़ार तो कहीं 30 हज़ार तक। जब ऐसे फर्जी नाम हटेंगे तो डर तो उन्हीं को होगा जो गलत हैं। अगर विपक्ष के पास सच है, तो डर क्यों?
तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए मांझी ने कहा कि, तेजस्वी कहते हैं कि वे कलम बांट रहे हैं, जबकि वे असल में तलवार बांट रहे हैं। उनके पिता लाठी में तेल डालने का काम करते थे, तेजस्वी को उनके नक्शे-कदम पर चलना चाहिए। तेजस्वी की 20 महीने की सत्ता मांग को मांझी ने खारिज करते हुए कहा कि यह मांग गलत है, उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है।
मांझी ने कहा कि तेजस्वी के पिता के शासनकाल में जंगलराज था, जिसे बिहार की जनता भलीभांति जानती है। आज भी आरजेडी के लोग 70% ज़मीन पर कब्जा जमाए हुए हैं और राज्य में हो रहे अधिकांश अपराध बलात्कार और हत्या के पीछे इन्हीं के लोग हैं। अगर इन्हें 10 महीने भी सत्ता मिल गई तो बिहार की स्थिति और भी खराब हो जाएगी। बिहार में एनआरसी लागू करने की ओवैसी की मांग पर मांझी ने कहा, उनके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते।
वहीं चिराग पासवान के सम्मेलन आयोजन और ‘स्वाभिमान के साथ समझौते’ की बात पर मांझी ने कहा, वह एनडीए को मज़बूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। सीट शेयरिंग का फैसला एनडीए नेतृत्व करेगा। पश्चिम बंगाल में महिला के साथ बलात्कार की घटना पर मांझी ने कहा, वहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। ममता बनर्जी को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना