Bihar Politics: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफें की मांग को लेकर दिल्ली में जारी सीजेपी के आंदोलन पर जीतन राम मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जीतन राम मांझी ने कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों को तिलचट्टा ओर झींगुर बताया और कहा कि इनसे कैसे निपटना है, हमें पता है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने ने भारत की शक्ति, साहस और दृढ़ नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत भूमि शेरों की धरती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत माता ने ऐसे साहसी नेतृत्व को जन्म दिया है, जो किसी भी चुनौती से भयभीत नहीं होता।
जीतन राम मांझी ने विपक्ष और खासतौर पर युवाओं का गलत इस्तेमाल कर भ्रामक सियासी एजेंडा चलाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश के नेतृत्व को यह भली-भांति मालूम है कि विरोध और चुनौतियों से किस तरह निपटना है।
उन्होंने कहा कि भारत भूमि शेरों की धरती है। भारत माता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह जैसे शेर पैदा किएं हैं जो ना कॉक्रोच से डरतें हैं ना ही झींगुरों से। हमें पता है कि तेलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और संवैधानिक मूल्यों में विश्वास व्यक्त करते हुए भारत माता की जय के साथ–साथ संविधान और लोकतंत्र को ज़िंदाबाद बताया है।