1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
02-Feb-2025 07:01 PM
By Ajit Kumar
Bihar Politics: एक तरफ पटना में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन लिट्टी पार्टी आयोजित कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके पिता केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जहानाबाद में 20 से अधिक सिटों की डिमांड कर एक बार फिर से बीजेपी की टेंशन को बढ़ा दिया है। मांझी ने कहा है कि इस बार वह हर हाल में अपना हिस्सा लेकर रहेंगे।
दरअसल, इस साल बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस साल के अंत तक होने वाले चुनाव को लेकर जीतन राम मांझी अभी से ही अपने सहयोगियों पर दबाव बनाने लगे हैं। जीतन राम मांझी आए दिन अधिक से अधिक सीटों की डिमांड कर रहे हैं। एक तरफ जहां उनके मंत्री बेटे संतोष सुमन पटना में सहयोगी दलों को लिट्टी पार्टी दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जीतन राम मांझी कह रहे हैं कि इस बार वह अपना हिस्सा लेकर रहेंगे।
जहानाबाद के घोषी में हम पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता महासम्मेलन के मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी। एक बार फिर से एनडीए से ज्यादा से ज्यादा सीटों की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी अपना पूरा हिस्सा लेगी। अगर हमको चार रोटी है और एक ही रोटी का हिस्सा मिलता है, तो हम कोना लेकर नहीं रहेंगे बल्कि हम एक रोटी मांगेगे। अपना पूरा हिस्सा मांगेंगे। मांझी ने कहा कि 20 से ज्यादा सीट मिलेगा तब न 20 सीट जीतेंगे।
जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से स्वस्थ हैं और किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। विपक्ष के लोग उन पर आरोप लगाते हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने राजनीतिक में नीतीश कुमार के बेटे निशांत के आने का भी स्वागत किया है और कहा कि निशांत युवा हैं, उन्हें बिल्कुल मौका मिलना चाहिए।
वहीं प्रयागराज में हुई घटना का भी जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि योगी सरकार के द्वारा व्यवस्था अच्छी की गई थी। उसके बावजूद भी यह घटना घटी जो की दुखद है लेकिन यूपी सरकार के तरफ से व्यवस्था में कोई कमी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में घोसी विधानसभा क्षेत्र से भी हम पार्टी के उम्मीदवार जीतकर सरकार बनाएगी।