Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
19-Jan-2025 05:50 PM
By Ajit Kumar
Bihar Politics: हम के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जल्द ही एनडीए को अपनी ताकत बताएंगे। झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिलने पर मांझी का दर्द छलका है। उन्होंने कहा है कि झारखंड और दिल्ली चुनाव में सीट नहीं मिलने पर कुछ नहीं बोले लेकिन बिहार चुनाव में इस तरह से नहीं चलने देंगे।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उनके मंत्री बेटे संतोष मांझी जहानाबाद में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के महासम्मलेन में शामिल होने पहुंचे थे। जीतनराम मांझी ने कहा कि जिस तरह से एनडीए ने उनकी पार्टी को दिल्ली और झारखंड के चुनाव में एक भी सीट नहीं दिया, उस तरह से बिहार में नहीं चलेगा। हम सभी जगह महासम्मेलन कर एनडीए के लोगों को यह दिखाना चाहते है कि हम पार्टी का औकात क्या है?
उन्होंने कहा कि उनके साथ बिहार के मुसहर महादलित समाज के लोगो का वोट है और यह महासम्मेलन देखकर दूसरे जाति के भी लोग जुड़ रहे हैं क्योंकि पूंजी जहां होती है सूद वहीं आता है. हम अपनी औकात एनडीए के लोगों को दिखाना चाह रहे हैं। पार्टी को अगर दिल्ली और झारखंड में सीट एनडीए के द्वारा दिया जाता तो निश्चित रूप से उत्साह और ज्यादा होता।
मांझी ने कहा कि एनडीए के लोगों ने झारखंड और दिल्ली में एक भी सीट नहीं दिया लेकिन यह बिहार में नहीं चलेगा। बिहार में एनडीए के लोगों को महासम्मेलन के माध्यम से अपनी औकात दिखाना चाह रहे हैं। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही जीतन राम मांझी ने अपने गठबंधन के दलों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है और बिहार में अधिक से अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं। मांझी ने पिछले दिनों बिहार की 20 सीटों पर अपना दावा ठोका था।