ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी

Home / politics / JDU के बाद अब मांझी ने भी BJP को विश्वासघाती बताया, बोले.. गठबंधन...

JDU के बाद अब मांझी ने भी BJP को विश्वासघाती बताया, बोले.. गठबंधन धर्म निभाना नीतीश से सीखें

10-Jan-2021 11:38 AM

PATNA : 2 दिनों से चल रही जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बीच विधानसभा चुनाव की समीक्षा जारी है.  जनता दल यूनाइटेड लगातार इस बात पर मंथन कर रहा है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के बुरे प्रदर्शन के पीछे कौन सी वजह रहे. जेडीयू के नेताओं ने कार्यकारिणी की बैठक में खुलकर बीजेपी की भूमिका पर सवाल खड़ा कर सीधा आरोप लगाया कि बीजेपी की वजह से विधानसभा चुनाव हारे, नीतीश कुमार ने भी अपने नेताओं के सामने दो टूक शब्दों में कह दिया कि उन्हें दोस्त और दुश्मन की अच्छे तरीके से पहचान है. लेकिन अब जेडीयू के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी बीजेपी की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं.



गठबंधन धर्म निभाना नीतीश से सीखे

जीतन राम मांझी ने कहां है कि राजनीति में गठबंधन धर्म को निभाना अगर सीखना है तो नीतीश कुमार से सीखा जा सकता है. गठबंधन में शामिल दल के आंतरिक विरोध और साजिशों के बावजूद भी उनका सहयोग करना नीतीश जी को राजनीतिक तौर पर महान बनाता है. नीतीश कुमार के जज्बे को मैं सलाम करता हूं. जीतन राम मांझी ने ट्वीट के जरिए बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर दिया है. साफ मैसेज दे दिया है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश रची और उसके बावजूद नीतीश सहयोग करते रहे.


कैबिनेट विस्तार से पहले तारीफ

जीतन राम मांझी का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब नीतीश कैबिनेट का विस्तार करीब है. उम्मीद जताई जा रही है कि मकर संक्रांति के बाद बीजेपी जब अपने नेताओं की लिस्ट भेजेगी तो नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. जीतन राम मांझी खुद कह चुके हैं कि उन्हें नीतीश कैबिनेट में एक और मंत्री पद चाहिए ऐसे में जेडीयू का जो दर्द बीजेपी के रवैया पर सामने आया है उसमें मांझी भी नीतीश के साथ खड़े दिखने को तैयार है. 


तेजस्वी को सलाह

जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को भी सलाह दी है. मांझी ने कहा कि आप बिहार के भविष्य हैं. आपको अनर्गल बयान से बचना चाहिए. जब आप अपने दल के राजनैतिक कार्यक्रम खरवास के बाद आरंभ कर रहें हैं तो मंत्रिपरिषद का विस्तार पर इतना क्यों उतावले हो रहें हैं? सही वक्त पर सबकुछ हो जाएगा बस आप पॉज़िटिव राजनीति किजिए.