ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी

Home / politics / इमामगंज से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे मांझी, आज हम के उम्मीदवारों का एलान

इमामगंज से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे मांझी, आज हम के उम्मीदवारों का एलान

04-Oct-2020 08:44 AM

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. मांझी के विधानसभा चुनाव लड़ने पर पहले सस्पेंस बना हुआ था. लेकिन अब वह इमामगंज सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. हम के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी 7 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. 

आज उम्मीदवारों का होगा एलान

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा आज अपने विधानसभा उम्मीदवारों का एलान कर देगी. पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के आज दोपहर 12:30 बजे बुलाई गई है. पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान के पटना आवास पर पार्लियामेंटरी बोर्ड की बैठक होगी. बैठक में सभी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी और फिर आज देर शाम इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी. जीतन राम माझी पार्लियामेंट्री बोर्ड के संरक्षक है लिहाजा वह आज की इस बैठक में शामिल नहीं होंगे.

हम सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी 7 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. यह सभी उम्मीदवार पार्टी के साथ जुड़े हुए नेता हैं. जीतन राम मांझी ने तय किया है कि वह किसी भी बाहरी कैंडिडेट को टिकट नहीं देंगे. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को एडजस्ट करने के लिए जेडीयू अपने सेटिंग विधायकों का टिकट भी काटने जा रही है. पिछले दिनों मांझी कि नीतीश कुमार से हुई मुलाकात में तस्वीर साफ हो गई थी और अब केवल आधिकारिक एलान बाकी है.