ब्रेकिंग न्यूज़

IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर

Home / politics / चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा...

चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है

गया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बालू और शराब माफिया उनके ही लोग हैं। शराब नीति के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाए।

07-Apr-2026 05:22 PM

By First Bihar

GAYAJEE: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने गयाजी के सरहरी मोड़, भूसंडा स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मांझी ने पार्टी में शामिल हुए लोगों को संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। वही इस दौरान मीडिया के हर एक सवाल का उन्होंने जवाब दिया। हालांकि शराबबंदी के सवाल पर उन्होंने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। मीडिया के सवाल पर मांझी ने कहा कि आप लोग हसुआ के बियाह में खुरपी के गीत गा रहे हैं। 


कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव द्वारा शराबबंदी को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को आत्ममंथन करना चाहिए और यह स्वीकार करना चाहिए कि बिहार में बालू और शराब माफिया कौन हैं? यह सब उन्ही के लोग हैं। मांझी ने आरोप लगाया कि इन सभी गतिविधियों में तेजस्वी यादव के लोग ही शामिल हैं। मांझी ने तेजस्वी यादव से कहा कि दिल पर हाथ रखकर वो बोले कि बालू और शराब माफिया कौन है? वो सब उन्ही के आदमी हैं। वही लोग गड़बड़ करते हैं..चोर मचावे शोर 


मांझी ने आगे कहा कि शराब नीति को तो सर्वदलीय लोगों ने बनाया था। हम भी कहते हैं कि शराब नीति ठीक है लेकिन क्रियान्विति में कही ना कही गड़बड़ी है आज लाखों केस गरीब तबके के लोगों पर कर दिया गया है और जो बड़े-बड़े तस्कर हैं वो भाग जा रहे हैं। कारण है कि वो लोग तेजस्वी के लोग है जो पुलिस की कार्रवाई से बच जाते है। लेकिन अपना मुंह काला नहीं हो इसके लिए वो कहते हैं शराब नीति ठीक नहीं है।


मांझी ने कहा कि शराब नीति में हम लोग सकारात्मक सहयोग नहीं दे रहे है। जो दो-दो हजार शराब ले जा रहा है, उसको लोग छोड़ रहे हैं और जो हाफ लीटर ले जा रहा है उसको पकड़कर जेल भेज रहे हैं। इसमें सरकार को सुधार लाना चाहिए। फिर मुस्कुराते हुए मांझी मीडिया कर्मियों से कहने लगे कि हम तो सदस्यता अभियान में आए थे और आप लोग हसुआ के बियाह में खुरपी का गीत गा रहे हैं। 

गया से नितम राज की रिपोर्ट