1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
13-Feb-2025 09:04 PM
By First Bihar
Bihar politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या लालू प्रसाद यादव भविष्यवक्ता हैं? अगर हैं तो अपना भविष्य क्यों नहीं बताते? अपने घर में क्या चल रहा है, यह क्यों नहीं बताते? नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी। 225 सीट 100 परसेंट आएगी इसके लिए पीएम मोदी तैयारी कर रहे हैं। आगामी 24 फरवरी को वो भागलपुर में आ रहे हैं।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का किया समर्थन
दिल्ली से पटना पहुंचते ही जीतन राम मांझी ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से वहां कानून-व्यवस्था की समस्या बनी हुई थी। इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा हो रही थी। ऐसे में कुछ समय के लिए राष्ट्रपति शासन लगाना सही निर्णय है। सरकार ने जो फैसला लिया है, हम उसका स्वागत करते हैं।
लालू पर कसा तंज
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इस बयान पर कि "बिहार में मेरे रहते भाजपा की सरकार नहीं बनेगी" इस पर मांझी ने तंज कसते हुए कहा, "लालू प्रसाद यादव भविष्यवक्ता नहीं हैं, उन्हें अपने भविष्य की चिंता करनी चाहिए। उनके घर में क्या हो रहा है, यह बताएं।" उन्होंने आगे दावा किया कि "बिहार में NDA 225 सीटें जीतेगा और 100% हमारी सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 तारीख को बिहार आ रहे हैं, और बिहार को बहुत कुछ मिलने वाला है।
नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री का समर्थन
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर मांझी ने कहा, "मैं इसका समर्थन करता हूं। कोई भी बिहार का नागरिक या भारत का नागरिक राजनीति में आ सकता है, यह सभी का अधिकार है।
पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट..