BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार
11-Nov-2020 08:06 AM
PATNA : बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद आज से गठबंधन के अंदर बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा. बीजेपी के तमाम बड़े नेता बीती रात ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके एक अणे मार्ग आवास पहुंचे थे और आज खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है. जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक नीतीश कुमार सुबह 11 बजे से जेडीयू के बड़े नेताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास में बैठक करेंगे और इसमें सरकार गठन के फार्मूले पर चर्चा होगी.
एनडीए गठबंधन में शामिल दोनों बड़े घटक दल यानी भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के विधायकों की अलग-अलग बैठक होगी और फिर उसके बाद एनडीए विधानमंडल दल की साझा बैठक. इस बैठक में ही नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि नीतीश कुमार कब मीडिया के सामने आकर जनादेश के लिए जनता का आभार जताएंगे. नीतीश कुमार संभवतः मीडिया के सामने आने से पहले बीजेपी के नेताओं से सरकार गठन के फार्मूले पर सब कुछ स्पष्ट कर लेना चाहते हैं.
एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी आज सुबह 10 बजे तक पटना पहुंच जाएंगे और वह पटना पहुंचते ही नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री आवास जाएंगे. जीतन राम मांझी ने इमामगंज विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी और फिलहाल वह गया से पटना के लिए रवाना हो चुके हैं. उधर सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव हारने के बावजूद मुकेश सहनी की भूमिका सरकार गठन में महत्वपूर्ण होने वाली है उनकी वीआईपी को 4 सीटें मिली हैं और एनडीए के 125 सीटों के बावत वाले आंकड़े में यह महत्वपूर्ण आंकड़ा है.