ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / जिस आदिवासी युवक के ऊपर BJP नेता ने किया पेशाब, सीएम शिवराज ने...

जिस आदिवासी युवक के ऊपर BJP नेता ने किया पेशाब, सीएम शिवराज ने पैर धोकर माथे से लगाया

06-Jul-2023 12:41 PM

By First Bihar

DESK: मध्य प्रदेश के सीधी में पिछले दिनों नशे में धुत बीजेपी के नेता प्रवेश शुक्ला ने एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब किया था। सोशल मीडिया पर इस कुकर्म का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक को न सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि उसके घर पर बुलडोजर भी चलवा दिया। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद सीएम पीड़ित आदिवासी युवक के घर पहुंचे और उससे मुलाकात की।


मुलाकात के बाद सीएम शिवराज पीड़ित आदिवासी युवक दशनत को अपने साथ सीएम आवास लेकर आए और न सिर्फ उससे माफी मांगी बल्कि उसके पैर धोकर उसे माथे से लगाया। सीएम शिवराज ने दशमत को कहा कि उसे किसी भी चीज की जरूरत हो वह बेधड़क उनके पास आकर अपनी परेशानी बता सकता है। सीएम शिवराज ने दशमत को सुदामा कहकर बुलाया और उसे अपना दोस्त बताया है। 


शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, “यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूं कि सब समझ लें कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है। किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है।“


बता दें कि मध्य प्रदेश के सीधी में मंगलवार इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में नशे में धुत युवक एक आदिवासीय युवक के ऊपर पेशाब करता नजर आया था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया था।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भा.द.वि. की धारा 294, 504 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसके साथ ही उसके खिलाफ NSA भी लगाया गया है। मंगलवार के वीडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज ने सख्त निर्देश दिए थे।