ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / politics / जिन्ना वाले मस्कूर उस्मानी को मात देने वाले जीवेश मिश्रा को बड़ा तोहफा,...

जिन्ना वाले मस्कूर उस्मानी को मात देने वाले जीवेश मिश्रा को बड़ा तोहफा, BJP ने बनाया मंत्री

16-Nov-2020 01:51 PM

PATNA : दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए जीवेश मिश्रा को बीजेपी ने बड़ा तोहफा दिया है. जीवेश मिश्रा इस दफे बन रही एनडीए सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं. ये वही जीवेश मिश्रा हैं जिन्होंने चुनाव में जिन्ना वाले मस्कूर उस्मानी को हराया है.

बीजेपी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जीवेश मिश्रा का नाम उन सात लोगों में शामिल है जो इस दफे बीजेपी कोटे से मंत्री बनने जा रहे हैं. जीवेश मिश्रा को भूमिहार कोटे से जगह मिली है. इससे पहले के मंत्रिमंडल में बीजेपी की ओर से भूमिहार कोटे से सुरेश शर्मा और विजय कुमार सिन्हा मंत्री हुआ करते थे. सुरेश शर्मा चुनाव हार गये. पार्टी ने विजय कुमार सिन्हा को इस दफे मंत्री नहीं बनाया है. उनकी जगह युवा जीवेश मिश्रा को मंत्री बनाया जा रहा है. 

बीजेपी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पार्टी इस दफे नये चेहरों को जिम्मेवारी देने का फैसला ले चुकी है. तभी जीवेश मिश्रा को मंत्रिमंडल में जगह मिलने जा रही है. वैसे भी उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार मस्कूर उस्मानी को पटखनी दी थी. ये वही मस्कूर उस्मानी हैं जो पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष थे. छात्र संघ का अध्यक्ष रहते उन पर अपने कार्यालय में जिन्ना की तस्वीर लगाने का आरोप लगा था. जाले विधानसभा क्षेत्र में 80 हजार से ज्यादा मुसलमान वोटर हैं. ऐसे में कांग्रेस को ये लगा था कि मस्कूर उस्मानी के सहारे वहां की चुनावी वैतरणी पार की जा सकती है. लेकिन क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले जीवेश मिश्रा ने जाले से फिर से जीत हासिल की. इससे पहले वे 2015 के चुनाव में भी जाले से जीत कर आये थे.