ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जाते -जाते CM नीतीश ने बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत ! अब अफसरों ने किया यह काम तो लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना; पढ़ें पूरी खबर Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला

Home / politics / झारखंड में नहीं चलेगा नीतीश का तीर, विधानसभा चुनाव के पहले चुनाव आयोग...

झारखंड में नहीं चलेगा नीतीश का तीर, विधानसभा चुनाव के पहले चुनाव आयोग ने जेडीयू का सिंबल किया फ्रीज

25-Aug-2019 10:46 PM

By 4

PATNA : जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने का सपना देख रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव आयोग ने बड़ा झटका दे दिया है। एनडीए से अलग जाकर झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने का एलान कर चुके नीतीश कुमार का तीर झारखंड में निशाने से भटक गया है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले चुनाव आयोग में जेडीयू का सिंबल झारखंड में फ्रीज कर दिया है। अब जेडीयू का कोई भी उम्मीदवार तीर चुनाव चिन्ह के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव में नहीं उतर पाएगा। आयोग ने फैसला झारखंड मुक्ति मोर्चा के उस शिकायत के बाद लिया है जिसमें जेएमएम ने यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह तीर और धनुष है लिहाजा जेडीयू को तीर चुनाव चिन्ह के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी जाए। चुनाव आयोग में जय मैम की तरफ से 24 जून को की गई शिकायत पर फैसला लेते हुए जेडीयू का सिंबल झारखंड में फ्रिज कर दिया है। जेएमएम ने आयोग के इस फैसले का स्वागत किया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटे जेडीयू के लिए आयोग का फैसला बड़ा झटका है। जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद झारखंड में चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं लेकिन उसके ठीक पहले आयोग का फैसला उनकी परेशानी बढ़ाएगा। फर्स्ट बिहार झारखंड ने इस मामले पर जब जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी से संपर्क किया तो त्यागी ने आयोग के इस फैसले के खिलाफ अपील की बात कही है। केसी त्यागी ने कहा है कि वह चुनाव में इस फैसले के खिलाफ अपील करने के साथ-साथ न्यायपालिका का भी रुख करेंगे। उनकी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार में अपने सिंबल के साथ चुनाव लड़ती रही है लिहाजा जेडीयू को भी उसके चुनाव चिन्ह के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने की इजाजत मिलनी चाहिए।