Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
02-Jan-2024 01:47 PM
By FIRST BIHAR
RANCHI: झारखंड में बड़े सियासी खेल के संकेत मिल रहे हैं। गांडेय के जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद सीएम आवास में सियासी गतिविधियां तेज हो गई है। चर्चा है कि ईडी के सातवें समन के बाद सीएम हेमंत सकते में हैं और अपनी पत्नी कल्पना को गांडेय सीट से विधायक बनाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाना चाहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सीएम आवास में हेमंत सोरेन महाधिवक्ता से कानूनी पहलूओं की जानकारी ले रहे हैं।
दरअसल, झारखंड में हुए कथित जमीन घोटाले की आंच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है। इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी अबतक सात समन भेजकर मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुला चुका है लेकिन वे ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। 29 दिसंबर ही ईडी ने हेमंत सोरेन को सातवां समन भेजकर पूछा था कि वे पूछताछ के लिए कब और कहां उपलब्ध रहेंगे लेकिन हेमंत सोरेन ने कोई जवाब नहीं दिया और ईडी की दो दिनों की डेडलाइन भी खत्म हो चुकी है।
ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कानूनी सलाह ले रहे है, इसके साथ ही महाधिवक्ता से वर्तमान हालात पर भी चर्चा कर रहे हैं।ईडी के अगले एक्शन और उसके बाद बदलने वाले राजनीतिक और संवैधानिक हालात पर चर्चा हो रही है। ईडी के किसी तरह के एक्शन से पहले सारे राजनीतिक विकल्पों और संवैधानिक स्थिति को लेकर तैयारी की जा रही है। राज्य में किसी तरह का कोई संवैधानिक संकट न हो और राज्य में राजनीतिक स्थिरता बनी रहे उसकी तैयारी की जा रही है।
इसी बीच मुख्यमंत्री ने कल यानी बुधवार को सत्तापक्ष के विधायक दलों की बैठक बुला ली है। 3 जनवरी को कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शाम 4.30 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव की ओर से जारी किये गए पत्र में सभी विधायकों को इस बैठक में उपस्थित होने को कहा गया है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में सभी विकल्पों पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति और राजनीतिक कदम को लेकर फैसला लिया जाएगा।