ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन

Home / politics / Jharkhand- Maharashtra Election: अमित शाह और राहुल के बयानों पर चुनाव आयोग शख्त,...

Jharkhand- Maharashtra Election: अमित शाह और राहुल के बयानों पर चुनाव आयोग शख्त, BJP-कांग्रेस को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

16-Nov-2024 06:36 PM

By First Bihar

DELHI: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी संग्राम जारी है। चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग चल रही है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे के ऊपर आरोप-पत्यारोप लगाकर जनता को गोलबंद करने में जुटे हैं। बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग चरम पर पहुंच चुकी है।


इसी बीच चुनाव आयोग ने दोनों दलों को नोटिस जारी कर जवाब मांग दिया है। कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से मिली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार की शाम दोनों पार्टियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राहुल गांधी के बयानों को लेकर बीजेपी की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस भेजा है।


वहीं पीएम मोदी और अमित शाह के बयानों को लेकर कांग्रेस की शिकायत पर आयोग ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को नोटिस भेजा है। आयोग ने दोनों दलों के अध्यक्षों को 18 नवंबर की दोपहर एक बजे तक नोटिस का जवाब देने को कहा है। तय समय सीमा के भीतर नोटिस का जवाब नहीं देने पर आयोग सख्त एक्शन ले सकता है।