ब्रेकिंग न्यूज़

Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़

Home / politics / Jharkhand land scam: ED की पूछताछ के बीच सत्ताधारी विधायकों को राजभवन भेजने...

Jharkhand land scam: ED की पूछताछ के बीच सत्ताधारी विधायकों को राजभवन भेजने की तैयारी, हेमंत सोरेन को सता रहा ये डर

31-Jan-2024 06:40 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड में हुए लैंड स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीएम आवास में पूछताछ कर रही है। इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष के सभी विधायक मुख्यमंत्री आवास में मौजूद हैं। विधायकों के टूटने के डर से उन्हें राजभवन भेजने की तैयारी की गई है। विधायकों को राजभवन भेजने के लिए दो टूरिस्ट बसें सीएम हाउस में दाखिल हुई हैं।


बताया जा रहा है कि इन्हीं दो बसों में विधायकों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जा सकता है। मुख्यमंत्री आवास में पिछले दरवाजे से दोनों टूरिस्ट बसों को बुलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, जो विधायक कपड़े लेकर नहीं आए हैं उनके पीए अपने विधायक के लिए कपड़े ला रहे हैं। सीएम आवास के बाहर हलचल बढ़ गई है। 


कई अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। इससे पहले ईडी की पूछताछ के बीच हेमंत सोरेन ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ एसटी-एससी थाने में केस दर्ज कराया है। सीएम हेमंत सोरेन ने ED अधिकारियों पर दिल्ली से लेकर रांची तक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।