ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / politics / Jharkhand land scam: ED की पूछताछ के बीच झारखंड में सियासी हलचल तेज,...

Jharkhand land scam: ED की पूछताछ के बीच झारखंड में सियासी हलचल तेज, किसी भी वक्त अरेस्ट हो सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन!

31-Jan-2024 07:34 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड में हुए जमीन घोटाले की आंच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच चुकी है। ईडी की टीम ने सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ की है। इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि किसी भी वक्त सीएम हेमंत सोरेन को ईडी गिरफ्तार कर सकती है। सीएम आवास पर हलचल बढ़ गई है।सूत्रों की मानें तो सीएम आवास से कभी भी कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, हेमंत सोरेन 15 दिनों तक रांची में ED की कस्टडी में रह सकते हैं।


मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीजीपी और प्रमुख सचिव सीएम आवास में मौजूद हैं। आशंकाएं सीएम की गिरफ्तारी को लेकर लगाई जा रही हैं।रांची में राजभवन, सीएम आवास और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा-144 लागू कर दी गई है। ऐसी अटकलें हैं कि विधायकों को मिनी बसों से शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है हालांकि, अभी झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।


उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम 6 घंटों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि कभी भी उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। रांची में सीएम आवास के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। प्रमुख सचिव और डीजीपी भी सीएम आवास पहुंच गए हैं। CM सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा केविधायकों को दूसरी जगह ले जाने की तैयारी की जा रही है। झारखंड में हाई वोल्टेज ड्रामा के बीचबुधवार की शाम 7 बजकर 50 मिनट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक राज्यपाल से मिलेंगे।


इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार की दोपहर और फिर देर शाम गठबंधन दलों के सभी विधायकों के साथ बैठक की थी। बैठक में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थी। माना जा रहा है कि अगर सीएम की गिरफ्तारी होती है तो वे अपनी पत्नी कल्पना को सीएम बना सकते हैं हालांकि, हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन कल्पना के नाम पर सहमत नहीं हैं। ऐसे में एक तरफ हेमंत सोरेन को गिरफ्तारी की आशंका सता रही है तो दूसरी तरफ उन्हें परिवार में ही बगावत का भी डर सता रहा है।