ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / JDU विधायक दल की बैठक, कई विधायक और नेता पहुंचे सीएम आवास

JDU विधायक दल की बैठक, कई विधायक और नेता पहुंचे सीएम आवास

15-Nov-2020 11:11 AM

PATAN: जेडीयू विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक सीएम नीतीश कुमार के आवास पर हो रही है. यहां पर जेडीयू विधायक दल का नेता चुना जाएगा. इसके बाद एनडीए की बैठक होगी. 

कई नेता और विधायक पहुंचे

जेडीयू विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए कई विधायक और जेडीयू के सीनियर नेता पहुंचे हुए हैं. सभी आज विधायक दल का नेता को चुनेंगे. वशिष्ठ नारायण सिंह , आरसीपी सिंह, संजय झा, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी के अलावे कई विधायक पहुंचे हैं.  उसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुहर लगेगी.


एनडीए की भी होगी बैठक

सीएम आवास पर ही चारों दलों के नेता एनडीए विधायक दल के नेता को चुनेंगे. यह पहले से ही तय है कि सीएम नीतीश कुमार को ही एक बार फिर से बनना है. बीजेपी, हम और वीआईपी के नेता इसकी पहले ही एलान कर चुके हैं. इस बैठक में सरकार गठन को लेकर सारे निर्णय इसी बैठक में लिए जायेंगे.


16 को शपथ ले सकते हैं नीतीश

बताया जा रहा है कि बैठक के बाद एनडीए के नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपेंगे. जिसके बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल उसके बाद एनडीए के नेता को सरकार गठन का आमंत्रण देंगे. बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को नीतीश कुमार शपथ ले सकते हैं.