ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / politics / JDU प्रखंड अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण, पार्टी के लिए RCP...

JDU प्रखंड अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण, पार्टी के लिए RCP सिंह का मोरल बूस्टर प्लान तैयार

01-Apr-2021 02:42 PM

PATNA : JDU प्रखंड अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दौर शुरू होने जा रहा है. 3 और 4 अप्रैल को JDU मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रखंड अध्यक्षों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा.

3 और 4 अप्रैल को बचे 22 संगठन जिलों के प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा. नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, पटना एवं बाढ़ के प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा. 

इस बारे में जानकारी देते हुए जेडीयू के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह करेंगे. जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार करेंगे जबकि तकनीकी व मीडिया संबंधी जिम्मेदारी जेडीयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप संभालेंगे.

बता दें कि जदयू प्रखंड अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दौर है . इससे पहले 26-27 मार्च  को पार्टी ने  प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया था और पहले चरण में 19 संगठन जिलों के प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया था.